गाज़ियाबाद, जनवरी 7 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी और तुलसी निकेतन सोसाइटी में सीवर और नालों की समस्या लगातार बनी हुई है। नाला और सीवर चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है। कई स्थानों पर सीवर का पानी सड़कों और गलियों में जमा हो गया है, जिससे आने-जाने में लोगों को काफी दिक्कत है। कच्चे रास्तों पर जलभराव के कारण कीचड़ फैल गया है। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी प्रदीप माहेश्वरी ने बताया कि जमा गंदे पानी से क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों का घरों में रहना दूभर हो गया है। तुलसी निकेतन निवासी रमेश मेहता ने बताया कि नाला चोक होने से गंदगी फैल रही। जिस कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। डेंगू, मलेरिया और त्वचा रोगों जैसी बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। कई बार शिकायत की ...