अयोध्या, जनवरी 27 -- अयोध्या, संवाददाता। नगर निगम अयोध्या में प्रति सप्ताह आयोजित होने वाले संभव जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को सीवर और जलनिकासी सम्बन्धी शिकायतें अधिक आईं। इस दौरान कुल 19 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये गए जिसमें 13 मामलों का समाधान महापौर ने तुरंत करा दिया। वहीं छह प्रकरण गली एवं नाली निर्माण कार्य से जुड़े थे, जिसकी जांच कर स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए। महापौर ने आने वाले समय में पेयजल की जरूरत को देखते हुए पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करके चिन्हित कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.