रांची, अक्टूबर 31 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती और 5वें एलुमनी मीट (पूर्व छात्रों की बैठक) का शुक्रवार को आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय और पूर्व छात्रों के बीच परस्पर सहयोग और समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से हुए इस आयोजन की शुरुआत राष्ट्रीय एकता दिवस के मद्देनजर लौह पुरुष सरदार पटेल के बहुमूल्य योगदान पर चर्चा से हुई और उनकी जीवनी पर वीडियो/लेजर शो की प्रस्तुति हुई। कार्यकारी कुलपति प्रो. रतन कुमार डे, पूर्ववर्ती छात्र संघ के अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार (पर्यावरण विज्ञान विभाग), सचिव प्रो. मनोज कुमार (जीवन विज्ञान विभाग), कोषाध्यक्ष प्रो. आशीष सचान, मुख्य समन्वयक डॉ. भास्कर सिंह और समन्वयक डॉ. रत्नेश कुमार मिश्रा कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस दौरान पूर्व...