रांची, जनवरी 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के मानवशास्त्र एवं जनजातीय अध्ययन विभाग के शोधार्थी अमन हेम्ब्रम का चयन विकसित भारत यंग लीडरशिप-2026 के लिए हुआ है। यह आयोजन 'मेरा युवा भारत' के तहत केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय कर रहा है। भारत मंडपम में 10 से 12 जनवरी तक होने वाले आयोजन का उद्देश्य युवाओं के विचारों और पहल को एकीकृत कर राष्ट्र के समावेशी विकास को गति देना है। यह पहल सभी भारतीयों को विकसित भारत 2047 के दीर्घकालिक लक्ष्य में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं उपस्थित रहकर युवा नेताओं से संवाद करेंगे। अमन इस मंच पर सतत एवं हरित विकसित भारत का निर्माण विषय पर विचार रखेंगे। डीन और विभागाध्यक्ष प्रो रवींद्रनाथ शर्मा ने कहा कि अमन का चयन विश्वविद्यालय के...