रांची, अप्रैल 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा संवर्ग) की दो बैठकें झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) और बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में गुरुवार को हुईं। दोनों विश्वविद्यालयों के लिए महासंघ की इकाई गठित की गई। सीयूजे में डॉ राजेश कुमार अध्यक्ष बनाए गए। बीएयू में डॉ नंदिनी कुमारी अध्यक्ष चुनी गईं। मौके पर महासंघ के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने शिक्षकों से भारतीय ज्ञान परंपरा, विरासत और भारतीय मूल्यों के संरक्षण-संवर्धन के लिए काम करने तथा गुरु शिष्य परंपरा को सुदृढ़ करने पर बल दिया। झारखंड के प्रांतीय महासचिव डॉ अभय कृष्ण सिंह भी बैठक में उपस्थित थे। इनका चयन सीयूजे में उपाध्यक्ष डॉ प्रज्ञान पुष्पांजलि, रश्मि वर्मा, महामंत्री डॉ प्रणय पाराशर, कोषाध्यक्ष डॉ नरेश बुरला, क...