बुलंदशहर, मई 3 -- विकास भवन में सीयूजी फोन न उठाने वाले अधिकारियों की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। सीडीओ ने ऐसे अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी है। सीडीओ ने स्पष्ट कहा है कि सीयूजी (कॉरपोरेट यूजर ग्रुप) नंबर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की अनदेखी या कॉल न उठाने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सीडाओ कुलदीप मीना ने कहा कि शासन की ओर से आम जनमानस से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान और शिकायतों के निस्तारण के उद्देश्य से अधिकारियों एवं प्रमुख कर्मचारियों को सीयूजी सिम कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। इन मोबाइल नंबरों पर नागरिक फोन कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी समस्याएं दर्ज कराते हैं। लेकिन पिछले कई दिनों से सीयूजी नंबर पर कॉल रिसीव न करने की कई शिकायतें सामने आई हैं। जिनसे आमजन को समस्याओं का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.