गया, मई 12 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के विभिन्न विभागों के 29 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से प्रतिष्ठित अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से नौकरी के प्रस्ताव मिले हैं। पीआरओ सह प्लेसमेंट समन्वयक मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया और अंतिम दौर के साक्षात्कार में कुल 87 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 29 (उनतीस) पीजी फाइनल वर्ष के छात्रों को नौकरी के प्रस्ताव मिले हैं। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के माध्यम से एक ही संसथान में जॉब मिलना विश्वविद्यालय का अब तक का रिकॉर्ड है। पीआरओ ने बताया है सफल छात्रों को सहायक अनुसंधान सहयोगी के पद के लिए नौकरी 4.56 लाख रुपये प्रति वर्ष के शुरुआती पैकेज पर दी जा रही है। साथ ही चिकित्सा सहायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.