गया, मई 30 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) की छात्राओं का गया जी शहर से विश्वविद्यालय परिसर सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए बिहार स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (बीएसआरटीसी) ने विशेष पहल करते हुए पिंक बस की सुविधा शुरू कर दी है। शुक्रवार को सीयूएसबी परिसर-गया जी महिला बस सेवा का औपचारिक शुभारंभ कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह ने प्रशासनिक भवन से हरी झंडी दिखा कर किया। गया डिस्ट्रिक्ट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (डीटीओ) राजेश कुमार, बीएसआरटीसी के रीजनल मैनेजर अशोक कुमार सिंह, सीयूएसबी के कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा, उपकुलसचिव प्रतिश कुमार दास, सहायक कुलसचिव शशि रंजन, पीआरओ मो. मुदस्सीर आलम और छात्राएं मौजूद रहीं। कुलपति प्रो केएन सिंह ने कहा कि सरकार के बीएसआरटीसी कंपनी की ओर से संचालित पिंक बस सेवा से विश्वविद्यालय की छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.