गया, जून 22 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के कृषि विभाग को मधुमक्खी पालन एवं परागणकर्ता संरक्षण के क्षेत्र में दो नवाचारपरक शोध एवं विकास परियोजनाओं के लिए राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड (एनबीबी), कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से 30.96 लाख का अनुदान प्रदान किया गया है। दोनों परियोजनाएं विश्वविद्यालय के कृषि विभाग सह-प्राध्यापक डॉ. हेमंत कुमार सिंह संचालित करेंगे जो इन परियोजनाओं के प्रधान अन्वेषक (पीआई) हैं। परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ. सिंह ने बताया कि स्वीकृत परियोजनाएं क्रमशः हैं; उच्च गुणवत्ता वाले नाभिकीय स्टॉक केंद्र की स्थापना एवं मधुमक्खी-मित्र पुष्प उद्यान का विकास। इन परियोजनाओं का उद्देश्य एपिस मेलीफेरा मधुमक्खी प्रजातियों की संरक्षित, सुदृढ़ एवं उन्नत कॉलोनियों के लिए एक स...