गया, अगस्त 13 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) परिसर में विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिता के तहत 5 किलोमीटर की मैराथन आयोजित की गई। रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत के नेतृत्व में आयोजित रेड रन मैराथन में कुल 51 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मैराथन का शुभारंभ कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। कुलपति ने कहा कि, इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। ऐसी गतिविधियां स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में रवि कुमार (शिक्षक शिक्षा विभाग) ने प्रथम, नीरज उरांव (बीबीए एलएलबी) ने द्वितीय, अभिमन्यु कुमार (शिक्षक शिक्षा विभाग) ने तृतीय, प्रशांत वर्मा (पर्यावरण विज्ञान विभाग) ने चतुर्थ और राम नरेश (शारीरिक शिक्षा विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.