प्रमुख संवाददाता, मार्च 19 -- यूपी मेरठ में हैरान करने कर देने वाली वारदात को एक पत्नी ने अंजाम दिया है। जिले के ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में 15 दिन पहले महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और लाश के टुकड़े कर प्लास्टिक के ड्रम में डाल दिए। ऊपर से पूरे ड्रम में सीमेंट-डस्ट का घोल बनाकर भर दिया। इसके बाद पत्नी और उसका प्रेमी शिमला घूमने चले गए। शिमला से लौटने पर अपराध बोध का शिकार होकर महिला ने अपनी मां को हत्या की जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। ड्रम में सौरभ की लाश सीमेंट में इस तरह जम गई थी कि उसे निकालने में घंटों लग गए। पुलिस और डॉक्टरों ने कुछ एक्सपर्ट की मदद से सीमेंट में जमे हुए सौरभ की लाश के टुकड़ों को किसी तरह देर रात अलग किया। पुलिस की छानबीन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.