प्रयागराज, मार्च 17 -- करेली थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को ऑनलाइन सीमेंट बुक कराना महंगा पड़ गया। पीड़ित ने टोल फ्री नंबर पर कॉल किया था। शातिर ने अपने को कंपनी का सेल्समैन बताया और 2.60 लाख रुपये की चपत लगा दी। करेली पुलिस ने केस दर्ज किया है। करेली के जीटीबी नगर निवासी सुहैल रहमान ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अंबुजा लिमिटेड कंपनी के टोल फ्री नंबर पर फोन कर सीमेंट खरीदने के लिए जानकारी ली। कुछ देर बाद दूसरे नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम विक्रम और कंपनी का सेल्समैन बताया। उसने व्हाट्सएप पर सीमेंट खरीदने के लिए प्रोफार्मा बिल भेजा। इस पर सीमेंट की मात्रा रेट तथा धनराशि और बैंक का नाम लिखा था। शातिर के कहने पर उसने बताए गए बैंक खाते में 2.60 लाख रुपये आरटीजीएस कर दिया। चार मार्च को माल आने की बात कही। सीमेंट न आने पर फोन किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.