सीतापुर, फरवरी 5 -- महमूदाबाद, संवाददाता। जीवन की जटिल गांठों को सुलझाकर सयंमित, सीमित संसाधनों में प्रसन्नता पूर्वक रहने की कला का नाम है, स्काउट-गाइड। मन में दृढ़ता से लिया गया संकल्प अवश्य पूरा होता है। स्काउट-गाइड के प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य बच्चों को संस्कारवान बनाने के साथ विषम परिस्थितियों में धैर्य के साथ अपनी व अन्य लोगों की सहायता करना है। यह बात सीनियर प्रशिक्षक अनिल बंशवार ने सीता ग्रुप आफ एजूकेशन की श्यामदासपुर में संचालित आशुतोष बृजमोहन लाल मेमोरियरल कालेज में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन मौजूद प्रशिक्षार्थियों से कही। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में बताई गई बातों को समाज के बीच दैनिक जीवन में बच्चों से उपयोग में लाना चाहिए। तीन दिवसीय स्काउट-गाइड के शिविर में शिविरार्थियों को अल्प संसाधनों से ...