लखनऊ, फरवरी 19 -- लखनऊ, संवाददाता। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि तीन राजनीतिक अवधियों के क्षेत्रवार व्यय की तुलना स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि उत्तर प्रदेश सीमित खर्च से आगे बढ़कर व्यापक व संतुलित क्षमता निर्माण की दिशा में अग्रसर हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वित्तीय अनुशासन को ठोस विकास निवेश में परिवर्तित किया गया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था (पुलिस) के क्षेत्र में बसपा काल में बजट 10 से 12 हजार करोड़ और सपा के शासन काल में 15 से 18 हजार करोड़ से बढ़कर वर्ष 2026-27 में 41,898 करोड़ हो गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का बजट 53,326 करोड़, ग्रामीण विकास का 49,044 करोड़, सामाजिक कल्याण एवं पोषण का 42,263 करोड़ और शहरी विकास का बजट 27,532 करोड़ तक पहुंच गया है, जो व्यापक विकास निवेश को दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्त...