हजारीबाग, जनवरी 27 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता सीमा सुरक्षा बल मेंरू कैम्प में 76 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। महानिरीक्षक केएस बन्याल ने रष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान सभी उपस्थित अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों व कार्मिकों नें राष्ट्रीय ध्वज को सैल्यूट कर राष्ट्रगान गाया। मौके पर मौजूद सभी कार्मिकों को महानिरीक्षक ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी व समृद्ध जीवन एवं उन्नत राष्ट्र की शुभकामनाएं दी। कहा कि भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है जिसमें अलग अलग धर्म, सम्प्रदाय के लोग रहते हैं तथा विविधता में एकता ही हमारी ताकत का मूल मंत्र एवं पहचान है। हमारे संविधान ने हम सब को माला के मजबूत धागे के तौर पर एक साथ जोड़ा हुआ है, जिसे हमें लगातार और मजबूत करना है। स्पेशल गार्ड एवं सभी कार्मिकों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। इसके बाद महानिरीक्षक ने परिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.