अररिया, नवम्बर 11 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार विधानसभा चुनाव-25 को लेकर सीमा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा की टीम ने भारत-नेपाल सीमा के विभिन्न प्वाइंट्स का मुआयना किया। कमांडेंट शाश्वत कुमार (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में द्वितीय-कमान-अधिकारी संजीव कुमार एवं उप-कमांडेंट हर्षित कुमावत के नेतृत्व में बीसीपी गेट जोगबनी, रेलवे स्टेशन जोगबनी, टिकुलिया बस्ती, तेलयारी भाया चाणक्य चौक सहित सभी बाह्य सीमाओं के नाका प्वाइंट्स और आवागमन मार्गों की गहन जांच की गई। इस दौरान अधिकारियों ने सीमा पर तैनात अधिनस्थ अधिकारियों एवं जवानों को चौकसी बरतने के निर्देश दिए। साथ ही एरिया डॉमिनेशन कर संभावित गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया। बॉर्डर सील की अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की संदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.