महाराजगंज, जनवरी 11 -- ठूठीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। सीमा सटे नेपाल के पूर्वी नवलपरासी जिले में नेपाल पुलिस ने नशीली दवाओं की खेप बरामद की है। यह कार्रवाई जांच के दौरान बस में की गई। मौके से दो आरोपितों को भी दबोचा गया है। जिला पुलिस कार्यालय नवलपुर के अनुसार जंगल क्षेत्र में नियमित जांच अभियान के दौरान एक यात्री बस को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान बस में सवार दो संदिग्ध यात्रियों के पास से विभिन्न नाम और ब्रांड की कुल 2,770 एम्पुल नशीली दवाएं बरामद की गईं। सूचना अधिकारी इंस्पेक्टर विरेन्द्रराज गुरुड़ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नवल परासी बर्दघाट नगरपालिका 13 निवासी रामु नाउ व नवलपरासी सुनवल नगरपालिका 7 निवासी राजकुमारी कुंवर वर्ष शामिल हैं। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.