महाराजगंज, मार्च 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। इंडो-नेपाल सीमा स्थित नेपाल के बेलहिया में नवनिर्मित इमीग्रेशन कार्यालय भवन का उद्घाटन एक समारोह में किया गया। इस कार्यक्रम में नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक और सिद्धार्थनगर नगरपालिका के नगर प्रमुख इश्तियाक अहमद खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में गृह मंत्री रमेश लेखक ने कहा कि यह नया भवन सीमा पार आवागमन को अधिक सुगम बनाएगा और आव्रजन प्रक्रियाओं में पारदर्शिता व कुशलता लाएगा। उन्होंने नेपाल-भारत संबंधों की मजबूती पर जोर देते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। नगर प्रमुख इश्तियाक अहमद खान ने कहा कि इस अत्याधुनिक आव्रजन कार्यालय से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। इस मौके पर विभिन्न सरकारी अधिकारी, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.