बिहारशरीफ, अक्टूबर 10 -- सीमा शुल्क अधिकारियों ने नालंदा में सीखे नेतृत्व के गुर नव नालंदा महाविहार में हुआ विशेष प्रशिक्षण सत्र बौद्ध-जैन दर्शन से मानवीय प्रशासन बनाने पर दिया गया जोर नालंदा, निज संवाददाता। नेतृत्व क्षमता में निखार लाने और प्रशासन को अधिक मानवीय बनाने के उद्देश्य से, केंद्रीय अप्रत्यक कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के अधिकारी अब भारतीय ज्ञान परंपराओं से नेतृत्व के गुर सीख रहे हैं। शुक्रवार को नव नालंदा महाविहार परिसर में उनके लिए एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों ने बौद्ध और जैन दर्शन में निहित करुणा, आत्म-अनुशासन और नैतिक जिम्मेदारी जैसे सिद्धांतों को समझा। कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि बौद्ध दर्शन में नेतृत्व का अर्थ केवल शक्ति का प्रदर्शन नहीं, बल्कि करुणा, ज्ञान और सही समझ के माध...