बुलंदशहर, फरवरी 18 -- नगर पालिका खुर्जा के विस्तृत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। नगर पालिका खुर्जा की अध्यक्ष अंजना सिंघल ने बताया कि पहासू रोड, प्रीत विहार, फायर स्टेशन आंशिक मुरारी नगर, सहित नगर पालिका के विस्तृत क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट कम लगी होने से लोगों को काफी परेशानी होती है। लोगों ने नगरपालिका में शिकायत कर लाइट लगवाने की मांग की। अब उक्त स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए शासन को 2000 लाइटें लगवाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद लाइट लगाने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जिसके बाद लोगों की समस्या का समधान होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.