शामली, नवम्बर 8 -- कैराना। दशकों से चला आ रहा यूपी और हरियाणा सीमा पर भूमि विवाद अब भी थमा नहीं है। डीएम ने दोनों प्रदेशों के किसानों के साथ वार्ता की। यूपी के किसानों ने हरियाणा के किसानों पर अपने इलाके की पुलिस का दुरूपयोग कर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। डीएम ने एसडीएम को जांच के निर्देश दिए। शनिवार को स्थानीय कोतवाली में थाना समाधान दिवस में डीएम अरविंद कुमार चौहान व एसपी एनपी सिंह के समक्ष हरियाणा के थाना सनौली के गांव नन्हेड़ा निवासी अशोक रावल के अलावा उत्तर प्रदेश के गांव डुंडूखेड़ा के ग्राम प्रधान राजपाल सिंह तथा गढ़ी रामकौर के किसान मांगेराम, श्याम सिंह फौजी, जयसिंह, बिल्लू व पप्पू आदि भी पहुंचे। हरियाणा के किसान अशोक रावल ने बताया कि उनकी 369 एकड़ भूमि यमुना पार सहपत रकबे में आ गई है, लेकिन इस पर यूपी के किसानों का कब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.