महाराजगंज, मार्च 21 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा थाना क्षेत्र से लगा हुआ नेपाल सीमा का कोटही माई मंदिर के निकट ठरकी घाट से एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने पर दोनों देश की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में नेपाल सीमा का मामला होने के कारण शव को नेपाल पुलिस अपने कब्जे में लेकर चली गई। नेपाल के रुपन्देही जिले की मझगांवा थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से गुजर रही डंडा नदी के ठरकी घाट पर अज्ञात शव की सूचना पर पहुंची पुलिस बरामद शव की पहचान करने में जुटी हुई है। अंदेशा जताया जा रहा है कि नेपाल के किसी आसपास के गांव का रहने वाला व्यक्ति है। नौतनवा थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि नदी में उतरता हुआ एक अज्ञात शव पाया गया है। नेपाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर चली गई है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.