मोतिहारी, फरवरी 7 -- कुण्डवा चैनपुर। भारत नेपाल सीमा पर प्रस्तावित टावर के बलुआ गांव में स्थल चयन को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। ग्रामीणों ने भारत नेपाल सीमा के करीब एक घंटे तक टायर जला कर प्रदर्शन किया। एसएसबी अधिकारियों ने वरीय अधिकारियों तक बात पहुंचाने का वादा कर आक्रोशित ग्रमीणों को समझाया। बलुआ के ग्रमीणों का आरोप है कि सीमा पर जो स्थल चयन किया गया है वह गांव के बगल में है। ग्रामीणों ने बताया कि लोगों का कच्चा पक्का मकान अगल बगल में है, जो दस से पन्द्रह फीट उंचा है। लोगों को चिंता है कि बीस फीट का टावर बनने से उनकी निजता भंग हो जायेगी। औरतों को घर के आंगन में निकलना एवं स्नान आदि करना मुश्किल हो जायेगा। इधर सशस्त्र सीमाबल के सहायक कमांण्डेट उडे़रा कानाकाना ने बताया कि अभी तो केवल जगह चिन्हित किया गया है। लोगों के च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.