लखीमपुरखीरी, सितम्बर 12 -- नेपाल में जेन जी के आंदोलन के चलते हालात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए हैं। नेपाल से लगी खीरी जिले में भारतीय सीमा पर कड़ी चौकसी जारी है। उधर नेपाल के धनगढ़ी शहर में हिंसक विरोध प्रदर्शन के साथ हुई हिंसा के बाद कर्फ्यू में कुछ ढील दी गई है। कर्फ्यू का समय दस से छह कर दिया गया है। वहीं नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थों की हो रही किल्लत के चलते भारतीय सीमा से कुछ पेट्रोलियम टैंकर नेपाल भेजे गए हैं। पर अभी तक सब्जी व अन्य सामग्री नहीं जा रही है। उम्मीद है कि शनिवार से वाहनों का आवागमन शुरू हो सकता है। नेपाल में हुई हिंसा के मामले को लेकर भारत नेपाल के गौरीफंटा बॉर्डर पर स्थित नेपाल सीमा से सटे जंगल से लेकर नदी नालों पर सुरक्षा कर्मियों का पहरा चौबीस घंटे जारी है। सुरक्षा कर्मी बार्डर से एक ओर से दूसरी ओर उन्हीं को आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.