पीलीभीत, फरवरी 22 -- मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल की ओर से गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के अंतर्गत ग्राम मकरंदापुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के ग्रामीण एवं जनजातीय समुदायों के लोगों की जांच की गई। इस दौरान सात सौ मरीजों की जांच कर दवा दी गई। शिविर में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीश कुमार अनेजा सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों, सीनियर रेजिडेंट व जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। स्त्री एवं प्रसूति रोग, अस्थि रोग, शिशु रोग, सामान्य शल्य, नेत्र, दंत एवं सामान्य चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। शिविर में करीब 700 मरीजों का पंजीकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। गंभीर रोगियों को उच्च क...