लखनऊ, सितम्बर 11 -- लखनऊ, संवाददाता। मलखान सिंह सिसौदिया कविता पुरस्कार 2024 युवा कवि सीमा सिंह को प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में केपी सिंह मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष नमिता सिंह और जनवादी लेखक संघ के केंद्रीय संयुक्त महासचिव नलिन रंजन सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 का मलखान सिंह सिसौदिया कविता पुरस्कार सीमा सिंह को उनके कविता संग्रह 'कितनी कम जगहें हैं के लिए दिया जाएगा। सीमा को यह पुरस्कार 11 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाले एक समारोह में दिया जाएगा। कवि मलखान सिंह सिसौदिया की ओर से 2007 में स्थापित यह पुरस्कार प्रतिवर्ष किसी युवा कवि को दिया जाता है। पूर्व में यह पुरस्कार चर्चित कवि दिनेश कुशवाह, एकांत श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश शुक्ल, शैलेय, अशोक तिवारी, भरत प्रसाद, संजीव कौशल, निशांत, संतोष चतुर्वेदी, रमेश प्रजा...