मुजफ्फरपुर, जनवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव को पद से मुक्त कर दिया गया है। रविवार को जिला इकाई की बैठक बीएमपी-6, दुर्गापुरी में आयोजित हुई। इसमें यह निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. रविशंकर चैनपुरी ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष की ओर से संगठन के विपरीत कार्य किया जा रहा था। बताया कि आगामी एक फरवरी को संगठन का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। मौके पर मिथिलेश कुमार, चंदेश्वर प्रसाद वर्मा, राजीव कुमार, तरुण कुमार वर्मा, सुरेंद्र प्रसाद, विजय मलिक, सुबंस श्रीवास्तव, जानकी श्रीवास्तव, रेखा सोनी, रूपा श्रीवास्तव, सुमन श्रीवास्तव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...