रुद्रपुर, अगस्त 9 -- सितारगंज, संवाददाता। स्वयं सहायता समूह एवं खंड कार्यालय की महिला कर्मियों ने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके लम्बी उम्र व सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं दीं। उनके साहस, समर्पण और राष्ट्र-सेवा के प्रति अपना गहरा सम्मान भी व्यक्त किया। 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट मनोहर लाल ने कहा कि रक्षाबंधन का पावन पर्व न केवल भाई-बहन के रिश्ते का उत्सव है, बल्कि यह विश्वास, सुरक्षा और त्याग की भावनाओं का प्रतीक भी है। इसी भावना को साकार करते हुए 57 बटालियन सशस्त्र सीमा बल परिसर में एक भावनात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन बहनों ने कहा कि जब देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, तभी घर-आंगन में शांति और खुशहाली है और इसके लिए वह सदैव इन वीर सपूतों की आभारी रहेंगी। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल की छात्राओं ने अपने हाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.