अंबेडकर नगर, जनवरी 9 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। देश की सीमा की रक्षा करने को बेटियां भी तैयार हैं। इसमें टांडा कस्बे के मोहल्ला मीरानपुरा के शिक्षक दिनेश नारायण सिंह की पुत्री अनुष्का भी शामिल हैं। कठोर परिश्रम से अनुष्का सिंह ने सीमा सुरक्षा बल में कार्य करने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। सीमा सुरक्षा बल में चयन के बाद अनुष्का सिंह ने एक वर्ष का प्रशिक्षण बैकुंठपुर सिलीगुड़ी में लिया। प्रशिक्षण में शारीरिक के साथ अस्त्र शस्त्र का संचालन करने का भी हुआ। एक साल के कठिन प्रशिक्षण के बाद अनुष्का घर लौटी है। अनुष्का को परिवार से ही बचपन में देश भक्ति की शिक्षा मिली थी। बाबा हनुमान सिंह भारत के स्वाधीनता आन्दोलन से जुड़े थे। वे आजीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रहे। पिता दिनेश नारायण सिंह भी शिक्षक होने के साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.