प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 30 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बीआरसी पर उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई का चुनाव हुआ। चुनाव में शिक्षिका सीमा त्रिपाठी अध्यक्ष और पूनम सिंह सर्वसम्मति से महामंत्री चुनी गईं। संघ की जिलाध्यक्ष स्नेहा कुमारी शुक्ला की देखरेख में हुए चुनाव में मनोरमा देवी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, यासमीन उपाध्यक्ष, गायत्री देवी संयुक्त मंत्री, श्वेता शुक्ला, वर्षा ओझा, माया पांडेय, जया त्रिपाठी संगठन मंत्री, अंजू मौर्या कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। सुशीला मिश्रा, धर्मकुमारी, सरिता विश्वकर्मा, किरन पाल को मीडिया प्रभारी और रूखसार बानो आय व्यय निरीक्षक चुनी गई। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। इस ...