अररिया, मई 25 -- जोगबनी, हि.प्र.। एसएसबी 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम के दिशा-निर्देशन में हटेवा गांव में सीमावर्ती बेरोजगार महिलाओं के लिए 15 दिवसीय नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण शुरू किया गया । यह प्रशिक्षण रामा फाउंडेशन बीरपुर द्वारा हटेवा गांव में ही संचालित किया जाएगा। इससे महिलाएं अपने गांव में रहकर ही प्रशिक्षण पूरा कर सकेंगी। शुरुआती मौके पर मौजूद महिला प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम ने कहा कि सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व के मूल मंत्र के साथ सशस्त्र सीमा बल हमेशा जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सके। उन्होंने सभी महिला प्रशिक्षुओं को कोर्स की शुरुआत करने के लिए बधाई दी। कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.