किशनगंज, फरवरी 24 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता किशनगंज जिला के नेपाल से सटे दिघलबैंक प्रखंड के सीमावर्ती पंचायतों धनतोला, अठगछिया, करुवामनी, दिघलबैंक,सतकौआ आदि में पिछले करीब एक दशक से अधिक समय से मक्के के फसल के समय हाथियों का आना एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। हर वर्ष खेतों में बड़े होते मक्के के पौधे के साथ हाथियों के आने की समस्या भी बड़ी होती जा रही है। मक्के में जैसे हीं दाना आना प्रारंभ होता है वैसे हीं हाथियों का नेपाल के जंगलों से निकलकर सीमावर्ती ईलाकों में आना प्रारंभ हो जाता है और इस दौरान हाथियों का झुंड अधिकतर मक्के, आलू और केले कि फसल को बरबाद करने के साथ साथ वैसे घरों को निसाना बनाते हैं जिसमें गरीब किसान अपने लिए धान या चावल जैसे अनाज का भंडारण किये रहता है। ऐसे में मध्य रात के समय जब हाथियों का झुंड किसी घर को तोड़ने का प्रयास ...