पीलीभीत, फरवरी 7 -- एनएमओ भारत ट्रस्ट द्वारा संचालित गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत भारत-नेपाल सीमा से सटे दूरस्थ गांवों में दूसरे दिन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। गांवों में 1150 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं व परामर्श दिए गए। कार्यक्रम के तहत टीम ने नारायणपुर, इटारिया, गुलड़िया खास, रुद्रपुर, भवानीगंज, राजपुर व लाहा समेत कई गांवों में शिविर लगाए। शिविरों में सामान्य रोगों के साथ नेत्र, त्वचा, स्त्री व बाल रोगों की जांच की गई। मरीजों की बीपी व आरबीएस जांच भी की गई। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने शिविर का निरीक्षण किया। कार्यक्रम जिला प्रभारी डॉ. निधीश कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.