पूर्णिया, मार्च 12 -- पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में बिजली की लुकाछिपी का खेल जारी है इससे लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। बताया जा रहा है कि सीमावर्ती क्षेत्र में जिन कर्मचारियों को डिप्यूट किया गया है, वे लोग उदासीन रहते हैं। दरअसल पूर्णिया की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि जिले की सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकांश क्षेत्र दियारा का इलाका है। कटिहार और पूर्णिया की सीमा को छोड़कर पूर्णिया-मधेपुरा और पूर्णिया भागलपुर के साथ-साथ पूर्णिया-किशनगंज और पूर्णिया-अररिया सीमा पर बिजली का खेल चलता रहता है। पूर्णिया जिले के टीकापट्टी गांव के पूर्वी क्षेत्र में कटिहार जिले के कुरसेला एवं नरहिया पावर स्टेशन से विद्युत आपूर्ति की जाती है। इस इलाके में बिजली की लुकाछिपी होती रहती है जिसके कारण आम उपभोक्ता परेशान रहते हैं। लोग बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.