किशनगंज, जनवरी 9 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दिया गई है। किशनगंज सीमावर्ती जिला होने के कारण यहां सुरक्षा को लेकर सतर्कता अपेक्षित है। इधर कोर्ट को उड़ाने की धमकी भरा मेल मिलने के बाद पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के भी कान खड़े हो गए हैं। इस मेल के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा पहले से ज्यादा बढ़ा दी गई है। 10 बजे सुबह से लगातार पुलिस कोर्ट परिसर की निगरानी रख रही थी। देर शाम तक पुलिस के अधिकारियों का आना जाना लगा रहा। वहीं परिवहन एवं पुलिस विभाग के द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बिहार बंगाल सीमा पर स्थित रामपुर चेकपोस्ट पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। इस दौरान अधिकारी बंगाल की दिशा से आने वाले सभी वाहनों की जांच कर रहे थे। बिना जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.