चम्पावत, मार्च 18 -- चम्पावत। जिले के सीमांत तल्लादेश तामली क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से पेयजल संकट गहराया हुआ है। जल संस्थान की पेयजल योजना के क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए गाढ़ गधेरों की दौड़ लगानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त पेयजल योजना की जल्द से जल्द मरम्मत किए जाने की मांग उठाई है। क्षेत्र के शैलेंद्र जोशी, भुवन जोशी, मदन पांडेय, देवेंद्र जोशी, महा सिंह, अमर सिंह, पुष्कर सिंह आदि ने बताया कि तामली के लिए हरम-निनोड़ी से पेयजल लाइन बिछाई गई है। पेयजल योजना का लंबे समय से पुनर्गठन नहीं होने के कारण अक्सर लाइन खराब हो जाती है। इससे पूर्व अतिवृष्टि के कारण भी पेयजल लाइन को खासा नुकसान होने से भी ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। बीते एक सप्ताह से पेयजल लाइन खराब होने के कारण ग्रामीणों को ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.