चम्पावत, जनवरी 31 -- चम्पावत। एसएसबी की पंचम वाहिनी की ओर से सीमांत क्षेत्र के काश्तकारों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वाहिनी के कमांडेंट अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केंद्र में तीन दिनी प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र में डॉ. अविकल कुमार की ओर से दिए जा रहे प्रशिक्षण में सीमावर्ती गांवों के 25 काश्तकार प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर उप कमांडेंट करण चौहान ने मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा कि न केवल मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है, बल्कि इसके माध्यम से ग्रामीण किसानों को आत्मनिर्भर कृषि एवं उद्यमिता को भी सशक्त बनाना है। इस दौरान प्रतिभागियों को मशरूम की खेती से संबंधित जानकारी का लिखित और प्रयोगात्मक अभ्यास भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.