पूर्णिया, जनवरी 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया प्रमंडल को सीमांत क्षेत्र के रूप में विशेष विकास दिलाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए विधायक विजय खेमका ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र भेजकर आगामी बिहार बजट में पूर्णिया प्रमंडल के लिए विशेष योजनाओं की स्वीकृति की मांग की है। पत्र में उन्होंने पूर्णिया की भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक स्थितियों का उल्लेख करते हुए इसे राज्य के सबसे महत्वपूर्ण सीमांत क्षेत्रों में से एक बताया है। उन्होंने प्रमंडलीय सचिवालय मिनी सचिवालय की स्थापना की मांग करते हुए कहा कि इससे प्रशासनिक कार्यों का विकेंद्रीकरण होगा और सीमांत क्षेत्र की आम जनता को पटना के चक्कर से राहत मिलेगी। साथ ही सीमांत क्षेत्रों के लिए विशेष प्रशासनिक निगरानी तंत्र और आपदा प्रबंधन व्यवस्था मजबूत करने का सुझाव भी दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.