पूर्णिया, जनवरी 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीमांचल प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन पूर्णियां प्रमंडल की द्वितीय आमसभा का आयोजन मिल्लिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सिटी में किया गया। इस आम सभा में निजी स्कूलों की समस्याओं एवं संगठन विस्तार को लेकर चर्चा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक सह मिल्लिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन असद इमाम, संरक्षक सह दून इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक अमित सिन्हा एवं जिलाध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन किया गया। राष्ट्रगान एवं दिवंगत निदेशकों को श्रद्धांजलि देने के बाद सभा में उपस्थित सभी उपस्थित निदेशकों का स्वागत करते हुए जिला सचिव मनोरंजन कुमार ने कहा कि जिस तरह से विद्यालय संचालन में विभागीय परेशानी बढ़ता जा रहा है, ऐसी परिस्थिति में हमारा एकजुट रहना समय की मांग है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.