पूर्णिया, मई 21 -- पूर्णिया, धीरज। सीमांचल के मक्के की इस बार उत्तर प्रदेश में भी जबर्दस्त डिमांड है। पूर्णिया रेलवे जंक्शन से मक्के से लदा एक दर्जन रैक सुभागपुर (गोंडा जिला) भेजा गया है। इसी तरह पंजाब के फगवाड़ा और राजपुरा के अलावा त्रिपुर (त्रिपुरा) के लिए भी मक्का से लदा रैक रवाना हो चुका है। पूर्णिया रेलवे जंक्शन के अलावा रानीपतरा, जलालगढ़, सरसी, बथनाहा, फारबिसगंज, दालकोला, सूरजकलम, किशनगंज, मुरलीगंज, मधेपुरा, सेमापुर, नवगछिया, कटिहार से भी मक्का से लदा रैक देश के अलग-अलग राज्यों के लिए भेजा जा रहा है। अमूमन दक्षिण भारतीय राज्यों में ही इसकी मांग अधिकांश तौर पर रही है। इस बार दूसरे प्रांतों में भी इसकी डिमांड है। कई राज्यों में मक्के की खेप उतरने के बाद इसे विदेश भी भेजा जा रहा है। सीमांचल में मक्का की कटाई अप्रैल से शुरु है। मई के आख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.