पूर्णिया, फरवरी 18 -- पूर्णिया। कटिहार जिला स्थित गोगाबिल झील सीमांचल के सैलानियों को लुभाएगा। यहां आने वाले पर्यटकों को बोटिंग की सुविधा मिलेगी। यहां पर कैफ्टेरिया की सुविधा भी होगी। यहां वॉच टॉवर भी बनाया जा रहा है। वन प्रमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन ने आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान को बताया कि गोगाबिल झील को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने के लिए 10.22 करोड़ रूपए से विकास कार्य किया जा रहा है। गोगाबिल झील आने वाले पर्यटकों को परेशानी नहीं हो इसके लिए विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पर्यटक को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई कार्ययोजना तैयार कर इसे अमलीजामा पहनाया जा रहा है। गोगाबिल झील में पर्यटकों के ठहरने के साथ कैफ्टेरिया की सुविधा मिलेगी। बोटिंग के माध्यम से पर्यटक इस झील का मजा ले सकेंगे। वॉच टावर के माध्यम से झील और आसपास के क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.