गाजीपुर, मार्च 21 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। आनंद विहार से जोगवनी बिहार जा रही सीमांचल एक्सप्रेस के एसी और स्लीपर के चार कोच से गुरूवार की रात जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने 91 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। शराब सीटों के नीचे, आलमारी और शौचायल में छिपाकर बैग में रखी गई थी। टीम ने तस्करों की खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल पाया। सीसीटीवी कैमरे की सहायता से शराब तस्करों की पहचान की जा रही है। प्रयागराज के सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से सूचना जीआरपी और आरपीएफ को सूचना मिली कि सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में अवैध अंग्रेजी तस्कर लेकर जा रहे हैं। जैसे ही इसकी जानकारी दिलदारनगर जीआरपी और आरपीएफ को हुई वह ट्रेन के स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो आने का इंतजार करने लगे। ट्रेन के आते ही टीमों ने चारो तरफ से घेरकर डिब्बों की तलाशी शुरू कर दी। इस दौरान कोच बी-2 औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.