आजमगढ़, फरवरी 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को सदर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने उपस्थित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आज ही सभी अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस के बाद अपने विभाग से संबंधित सबसे अधिक शिकायतों वाले गांव और आईजीआरएस पर प्राप्त सबसे अधिक शिकायत वाले गांव का भ्रमण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को बुलाए और उसको सुनकर प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी जनपद स्तरीय अधिकारी अपने ब्लॉक लेवल के अधिकारियों को अवगत कर दें, कि एसआईआर, बोर्ड परीक्षा और फार्मर रजिस्ट्री के लिए जो अधिकारी लगाए गए हैं, उन्हें लंबे समय तक ड्यूटी करनी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी की ड्...