प्रयागराज, फरवरी 2 -- लालापुर/बसहरा, हिन्दुस्तान संवाद। लालापुर थानाक्षेत्र के चकशिवचेर गांव में रिटायर दारोगा की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह कमरे के अंदर 70 वर्षीय रामरतन मिश्र का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। हत्यारों ने सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश भी की। पुलिस ने कमरे से खून से सनी लाठी बरामद की है और कैमरे के डीवीआर को कब्जे में लेकर फुटेज खंगाली जा रही है। मदुरी गांव निवासी रामरतन मिश्र 2015 में सीबीसीआईडी से उपनिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पत्नी का ढाई दशक पहले निधन हो चुका था। उनके दोनों बेटे विजय और संजय मुंबई में नौकरी करते हैं, जबकि बेटी वंदना की शादी हो चुकी है। बीते कुछ वर्षों से रामरतन पैतृक आवास से लगभग एक किमी दूर चकशिवचेर गांव में बने मकान में अकेले रहते थे। सोमवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.