लखनऊ, अगस्त 4 -- सीबीसीआईडी के एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश की मौत के मामले में लखनऊ पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। नितेश के भाई प्रमोद की तहरीर पर एएसपी मुकेश प्रताप सिंह उनके पिता, मां, छोटे भाई कानपुर नगर के बिल्हौर में तहसीलदार पद पर तैनात अनुभव चंद्रा और बहन के खिलाफ हत्या व उत्पीड़न की धारा में महानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। 30 जुलाई को नितेश का शव पुलिस लाइन ट्रांजिट हॉस्टल स्थित आवास में फंदे पर लटका मिला था। प्रमोद ने मुकेश और उनके परिजनों के खिलाफ साजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए शनिवार रात तहरीर दी थी। फिरोजाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के मुताबिक 30 नवंबर 2012 को उन्होंने अपनी बहन का विवाह मुकेश प्रताप सिंह के साथ किया था। मुकेश इटावा भीमनगर अजीतनगर के निवासी हैं। शादी के बाद से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.