शाहजहांपुर, फरवरी 18 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार 17 फरवरी से जिले में शुरू हो गईं। पहले दिन जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडियट के करीब 3472 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3450 ने परीक्षा दी और 22 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में छात्रों ने गणित का पेपर हल किया। परीक्षा केंद्र से बाहर आने वाले छात्रों ने बताया कि प्रश्नपत्र सही था, हालांकि कुछ प्रश्नों ने शुरुआती समय में उलझन पैदा की, लेकिन वे बाद में हल कर दिए। परीक्षार्थियों के चेहरे परीक्षा के बाद उत्साहित और प्रसन्न दिखाई दिए। स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा शुरू होने से पहले, परीक्षा के दौरान और समाप्ति के बाद बच्चों की सुरक्षा और उनकी सुरक्षित घर वापसी तक जिम्मेदारी सुनिश्चित की। परीक्षा के दौरान छात्रों की मदद और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.