औरैया, फरवरी 21 -- औरैया, संवाददाता। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के तहत शनिवार को अंग्रेजी विषय का पेपर आयोजित हुआ। जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा देकर जैसे ही छात्र-छात्राएं केंद्रों से बाहर निकले, उनके चेहरों पर संतोष और राहत साफ दिखाई दी। अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित और पाठ्यक्रम आधारित बताया। छात्रों का कहना रहा कि पेपर 80 अंकों का था और प्रश्न सीधे पूछे गए थे। गणित के मुकाबले अंग्रेजी का प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत आसान लगा। हालांकि रीडिंग सेक्शन कुछ लंबा होने से समय प्रबंधन में मेहनत करनी पड़ी। लिटरेचर और राइटिंग सेक्शन ने विद्यार्थियों को बेहतर अंक की उम्मीद दी। कई छात्रों ने बताया कि तैयारी करने वालों के लिए पेपर स्कोरिंग रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.