प्रयागराज, फरवरी 15 -- टैगोर पब्लिक स्कूल में योग्यता आधारित मूल्यांकन पर आयोजित दो दिनी कार्यशाला का समापन शनिवार को हुआ। रिसोर्स पर्सन हेमकुंड पब्लिक स्कूल रायबरेली के उप प्रधानाचार्य विक्रम सिंह और पं. दीन दयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय कानपुर की अंग्रेजी शिक्षिका दिव्या अग्निहोत्री ने प्रतिभागियों को मूल्यांकन के बदलते आयामों के बारे में मार्गदर्शन दिया। प्रतिभागियों को बताया कि एक अच्छा प्रश्न वह है जो वैचारिक समझ का परीक्षण करे, मुख्य कौशल पर केंद्रित हो, स्पष्ट हो, त्रुटिमुक्त हो, कक्षा के उपयुक्त हो और जिसे एक ही परीक्षण उद्देश्य के साथ डिजाइन किया गया हो। समापन पर प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...