गोपालगंज, जनवरी 21 -- गोपालगंज /पंचदेवरी, एक संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और करियर मार्गदर्शन को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बिहार विकास सीबीएसई स्कूल, मंझरिया के प्राचार्य रविरंजन श्रीवास्तव ने बताया कि बोर्ड ने अपनी संबद्धता उपविधि में संशोधन कर सभी मान्यता प्राप्त माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में दो अलग-अलग पदों पर काउंसलरों की नियुक्ति अनिवार्य कर दी है। संशोधित नियमों के तहत प्रत्येक स्कूल में काउंसलिंग एंड वेलनेस टीचर तथा करियर काउंसलर की नियुक्ति की जाएगी। यह निर्णय 26 नवंबर 2025 को हुई संबद्धता समिति की बैठक और 24 दिसंबर 2025 को गवर्निंग बॉडी की स्वीकृति के बाद लागू किया गया है। इस संबंध में सीबीएसई के सचिव हिमांशु गुप्ता द्वारा सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्राचार्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.