धनबाद, फरवरी 7 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता जिले के मान्यता प्राप्त सीबीएसई स्कूलों के प्राचार्यों ने सहोदया स्कूल कॉम्पलेक्स धनबाद चैप्टर की ओर से धनबाद सहोदया दिवस मनाया। सहोदया धनबाद के प्रथम अध्यक्ष स्व. डॉ जेके सिन्हा को पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। सहोदया दिवस का उद्घाटन सहोदया अध्यक्ष डॉ सरिता सिन्हा, उपाध्यक्ष मदन कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार साव, सचिव रूना दुबे, हेमंत कुमार ठाकुर, डॉ शोभा सिन्हा, डॉ स्नेहलता ने किया। डॉ सरिता सिन्हा ने सहोदया एवं सहोदया दिवस के बारे में जानकारी दी। वाइस चेयरमैन मदन कुमार सिंह ने डॉ जेके सिन्हा एवं सहोदया कार्यक्रम के बारे में बताया। धनबाद के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में योगदान देने वाले सभी नए प्राचार्यों का स्वागत कोर कमेटी के सदस्यों ने पुष्प गुच्छ देकर किया। डीएवी सिंदरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.